Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
बागेश्वर: बागेश्वर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बागेश्वर जिले में एक नाबालिक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो रखा है। नाबालिग युवती की मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए ही नाबालिक का अंतिम संस्कार भी कर दिया। आपको बता दें कि मृतका रेप विक्टिम थी और 7 जुलाई को वह गर्भवती पाई गई थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई और गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। यह अपने-आप में ही कई सवाल खड़े करती है। एक बड़ी ही अजीबोगरीब और उलझी हुई गुत्थी पुलिस के सामने चैलेंज बनकर सामने आई है। आशंका है कि युवती की हत्या की गई है। यह जानकारी मृतका की मां ने पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अब मृतका के दफन किए गए शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना बीते बुधवार की है।