रुद्रप्रयाग: बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, 2 साल पहले ही हुई थी शादी

रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के जकोट कमसाली गांव में हाल ही में एक बंद कमरे में पति-पत्नी का शव मिला। पढ़िए पूरा मामला-
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Rudraprayag News: Rudraprayag Body of husband and wife found dead in room
Image: Rudraprayag Body of husband and wife found dead in room

रुद्रप्रयाग: डिप्रेशन या अवसाद ने आज के युवाओं को अंदर तक खोखला कर के रख दिया है। डिप्रेशन की चपेट में बहुत ही तेजी से युवा पीढ़ी आ रही है और एक ही पल में जिंदगी खत्म कर रहे हैं। इसी के साथ मेंटल हेल्थ पर बात करने की जरूरत और अधिक बढ़ जाती है। युवा बिना कुछ सोचे समझे, तनाव में आकर अपनी जान गवा रहे हैं। जिंदगी में परेशानियों का सामना करने की बजाय वह परिस्थितियों से हमेशा-हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने का ही अंतिम विकल्प चुनते हैं। डिप्रेशन में व्यक्ति क्या कर जाता है यह कभी-कभी उसे भी पता नहीं रहता। रुद्रप्रयाग में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के जकोट कमसाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों को एक विवाहित दम्पति के शव उनके कमरे से मिले। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ की अंतहीन पीड़ा..अस्पताल के लिए पैदल चलते चलते हुआ महिला का प्रसव
खबर है कि दोनों की शादी को महज 2 साल हुए थे। यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि पति डिप्रेशन से जूझ रहा था और उसने तनाव में आकर पहले अपनी 20 वर्षीय पत्नी को जान से मारा और फिर खुद आत्महत्या करली। आज सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। जैसे ही सूचना मिली उसके बाद ही तुरंत पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कोहली और फोर्स मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर देखा तो वह दंग रह गए। कमरे के अंदर पंखे से पति का शव फांसी से झूल रहा था और वहीं पत्नी का शव भी जमीन पर पड़ा हुआ था। यह देख कर उनके होश उड़ गए। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय बलदेव की शादी 2 वर्ष पूर्व ही 20 वर्षीय ज्योति से हुई थी। बताया जा रहा है कि बलदेव कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार था और उसको काफी मानसिक तनाव भी रहता था। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ को ये किसकी नज़र लगी? 10 साल की बच्ची से जंगल में रेप..आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि बलदेव शराब का आदी था। कुछ समय पहले तक वह लोहार का काम करता था मगर वर्तमान में वह गाय पालने के साथ ही गांव में मजदूरी भी किया करता था। इन्हीं सब से दोनों पति-पत्नी का घर चलता था। यह बताया जा रहा है कि हाल ही में दोनों पति-पत्नी के बीच में आपस में कुछ कहासुनी हो गई। आशंका है कि दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उसने मारपीट का रूप ले लिया और इसी मारपीट के बीच बलदेव अपना आपा खो बैठा और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसके बाद खुद भी फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। यह देख आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना स्थल का अच्छी तरह से निरीक्षण किया जा रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कोहली ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।