मरने वाला युवक अपने परिवार का एकलौता बेटा था। वहीं युवती विधवा थी, उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की मौत के बाद बच्चों के सामने परवरिश का संकट पैदा हो गया है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: lover dead body was found hanging from a tree In Bageshwar
बागेश्वर: बागेश्वर में युवक-युवती की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ। नासमझी में उठाए गए एक कदम ने दोनों की जिंदगी तो खत्म कर ही दी, दो परिवारों को भी तबाह कर दिया। युवक-युवती के शव जंगल में एक पेड़ पर लगे फंदे से लटके हुए मिले। मामला संदिग्ध है। फिलहाल मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मरने वाला लड़का अपने परिवार का एकलौता चिराग था। जबकि युवती विधवा थी। उसके दो बच्चे भी हैं। दोनों बच्चों के सामने अब परवरिश का संकट पैदा हो गया है।
यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर स्थित गांव में घटी। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 7 लोग हुए आइसोलेट..देवाल क्षेत्र में हड़कंप
यहां 30 साल के युवक और 28 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ पर लगे फंदे से लटके मिले। लाश को सबसे पहले घास काटने गई महिलाओं ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत गांव वालों को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव नीचे उतारे। पुलिस ने युवक और युवती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
फिलहाल मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें - देहरादून: कंटेनमेंट जोन घोषित हुआ पूरा बाजार, चारों तरफ सीलिंग..पुलिस का पहरा
युवक-युवती की मौत के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मचा है। मरने वाला युवक अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। उसके चले जाने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवती के बच्चे भी बिलख रहे हैं। बच्चों के पिता का पहले ही निधन हो चुका था, और अब उनके सिर पर मां का साया भी नहीं रहा। दोनों बच्चे अनाथ हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के पति का दो साल पहले निधन हो गया था। उसका 10 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है। इस दुखद घटना ने बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया, वहीं एक परिवार का एकलौता बेटा भी नहीं रहा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।