Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर गढ़वाल नगर पालिका द्वारा गंगा दर्शन नामक स्थान पर एक पार्क को योग एवं जिम करने के लिए तैयार किया गया है। पार्क में जिम के लिए लगाई मशीनों का लाभ अब युवाओं को फ्री में मिल सकता हैं। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने बताया कि जो युवा फ़ौज में जाने के लिये अपने को तैयार करते हैं, उन युवाओं को जिम का पूरा लाभ मिलेगा और पार्क में आने वाले वुजूर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को पार्क में बैठ कर योग करने का स्थान भी बनाया गया है। बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोग के लिये पार्क का पूरा लाभ अब श्रीनगर निवासी ले पाएंगे। जोकि तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि किस प्रकार लोग अलग अलग लगी मशीनों में वर्जिश करते नजर आ रहे हैं। नगर पालिका के एक वर्ष के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में गंगा दर्शन स्थली पर ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। आगे देखिए वीडियो