पहाड़ के एक किसान का बेटा..उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट लिस्ट में पाया तीसरा स्थान..बधाई

किसान के बेटे मुकेश ने तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए उत्तराखंड की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Board Result: Uttarakhand Board Result 2020 Mukesh Upadhyay
Image: Uttarakhand Board Result 2020 Mukesh Upadhyay

बागेश्वर: उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट आ चुके हैं। इस बार इस बोर्ड के नतीजों में कुछ खास तस्वीरें भी सामने आई है जो वास्तव में प्रेरणादायक हैं। 12वीं बोर्ड में एक किसान के बेटे ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले मुकेश उपाध्याय को सबसे पहले बहुत बधाई। मुकेश उपाध्याय के पिता पेशे से किसान हैं। एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में मुकेश उपाध्याय कहते हैं कि गांव में पढ़ाई का माहौल उतना बेहतर नहीं था और इस वजह से वह गांव छोड़कर नैनीताल की ओर चले आए। मुकेश उपाध्याय ने तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए उत्तराखंड की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुकेश उपाध्याय कहते हैं कि वह आगे बढ़कर सिविल सर्विसेज का एग्जाम क्लीयर करना चाहते हैं। मुकेश उपाध्याय अपने गुरुजनों को धन्यवाद अदा करते हैं और कहते हैं कि पढ़ाई के लिए ज्यादा प्रेशर नहीं लेना चाहिए। आगे भी पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट LIVE, 12वीं में ब्यूटी वत्सल ने किया टॉप
उनका कहना है कि वह दिन में 3 से 4 घंटे पढ़ाई करते थे लेकिन जितना भी पढ़ते थे मन लगाकर पढ़ते थे। मुकेश उपाध्याय की सोच भी बड़ी है। वह कहते हैं कि वह सिविल सर्विसेज में इसलिए जाना चाहते हैं क्योंकि समाज में हर क्षेत्र में करप्शन बहुत ज्यादा फैल गया है। वह सिविल सर्विसेज में जाकर इस बीमारी को खत्म करना चाहते हैं। मुकेश उपाध्याय के पिता किसान हैं और बागेश्वर में ही रहते हैं। इसलिए मुकेश उपाध्याय वहां से शहर अपने ताऊ जी के घर चले आए। मुकेश कहते हैं कि किसान ही आज के दौर में देश का पालनहार है। वह आगे आने वाले वक्त में खेती किसानी में भी कुछ करना चाहते हैं। इसके अलावा मुकेश ड्रग्स के सख्त खिलाफ है। उनका युवाओं को यही संदेश है कि ड्रग्स और नशे से दूर रहे। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से मुकेश को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई।