Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। बीती शाम को देवल गांव में एक 7 साल की बच्ची को गुलदार ने घर के आंगन से उठाया और मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि गुलदार को आदमखोर घोषित किया जाए और मार गिराया जाए। सोमवार शाम को देवल गांव के प्रकाश नौटियाल की बेटी पूजा अपने पुराने घर से नए घर की तरफ लौट रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने पूजा पर हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। खबर है कि रात को पूजा का शव खेत में पड़ा मिला। पूजा के पिता मुंबई में होटल में नौकरी करते हैं जो इन दिनों गांव में है। पूजा के अलावा उनकी 4 बेटियां और एक बेटा है। मंगलवार को मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। आगे पढ़िए