Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: मौजूदा समय में महिलाएं बदल रही हैं...बेटियां सशक्त हो रही हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये बेटियां आज समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। खासतौर पर उत्तराखंड की बेटियों की बात करें, तो वो भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। राजनीति हो ,खेल हो या प्रशासनिक सेवाएं...महिलाओं ने समय समय पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आज हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के बेटी सृष्टि की..सृष्टि अनूठी सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया भर में मशहूर जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र की रहने वाली हैं। सृष्टि ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा मे अपने क़ाबिलियत के दम पर अपना वर्चस्व स्थापित किया । जौनसार बावर क्षेत्र की इस बेटी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 734वीं रेंक हासिल की है। इसके साथ ही इस बिटिया ने जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया । सृष्टि जौनसार बावर की खत मंज्यारना (उदपाल्टा) के नेवी गांव से ताल्लुक रखती है। सृष्टि के पिता दौलत सिंह आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। इस बेटी का राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से बधाई