Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: शिक्षा के क्षेत्र में अपने भविष्य बनाने वाले युवाओं के लिए उत्तराखंड राज्य सरकार एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। अब सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का युवाओं सपना जल्द ही सच होने वाला है। उत्तराखंड राज्य में 4 साल के बाद शिक्षा विभाग एलटी के लिए भर्ती निकाली है जिससे युवाओं के बीच खासा उत्साह नजर आ रहा है। राज्य में आखिरी बार यह भर्ती साल 2016 में हुई थी। 2016 के बाद एलटी शिक्षकों की भर्ती अब होने जा रही है। बता दें कि शिक्षा विभाग में एलटी के 1200 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होने जा रही है। आवेदकों की संख्या काफी अधिक होने की संभावना है, जिसके चलते आयोग ने इस परीक्षा को ऑफलाइन माध्यम से ही कराने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग में तकरीबन 1200 रिक्त पदों पर एलटी के शिक्षकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। अगले सप्ताह से भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह इस साल की सबसे बड़ी परीक्षा होगी जिसमें लाख से ज्यादा आवेदकों की संख्या का अनुमान लगाया जा रहा है