गढ़वाल: घर के बरामदे लेटी युवती पर गुलदार का हमला, खेत के किनारे मिली लाश

शुक्रवार की रात को बरामदे में लेटी युवती को गुलदार उठाकर ले गया। आइए आपको पूरी घटना जानकारी देते हैं। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Tehri Garhwal Guldar: Tehri Garhwal Guldar attack on a woman lying in the verandah
Image: Tehri Garhwal Guldar attack on a woman lying in the verandah

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक खौफनाक खबर सामने आ रही है। पहाड़ों में आजकल गुलदार का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हर जगह गांव में घुसकर गुलदार आतंक मचा रहे हैं। इस बार बड़ी खबर टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर से आ रही है जहां शुक्रवार की रात को बरामदे में लेटी युवती को गुलदार उठाकर ले गया। आइए आपको पूरी घटना जानकारी देते हैं। कीर्ति नगर के एम मलेथा पेट्रोल पंप के पास तीन बहने रेखा गीता और दुर्गा एक घर में रहती हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात 10:30 बजे के करीब दुर्गा बरामदे में लेटी हुई थी। दुर्गा की दो बहनें रेखा और गीता घर के अंदर काम कर रही थी। इसी दौरान वहां घात लगाकर बैठे गुलदार ने दुर्गा पर हमला कर दिया। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। गुलदार तुरंत ही दुर्गा को अपने जबड़े में उठाकर ले गया। खबर है कि इसके बाद गुलदार ने दुर्गा को अपना शिकार बना दिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बेसहारा लोगों का सहारा बनीं माता मंगला, देखिए ये कहानी..RJ काव्य की जुबानी
इस दौरान गांव वालों ने शोर मचाया तो गुलदार ने दुर्गा के शव को खेत के किनारे नहर के पास छोड़ दिया और भाग गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है और वह नरभक्षी हो चुके गुलदार को पिंजड़े में कैद करने की मांग कर रहे हैं। दुर्गा के शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आपको बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में हर जगह गुलदार का खौफ बरकरार है। कुछ ही वक्त पहले गुलदार ने टिहरी गढ़वाल में आतंक मचा दिया था। यहां 8 साल की एक बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया था। बच्ची की लाश खेत में मिली थी और इसके बाद गांव वालों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर कैद करने की मांग की थी। अब टिहरी गढ़वाल के कीर्ति नगर से भी एक दुखद खबर सामने आ रही है और देखना है इस मामले में वन विभाग की टीम क्या कदम उठाती है।