उत्तराखंड: मसूरी में मूसलाधार बारिश से उफान पर कैम्पटी फॉल, देखिए ये वीडियो

मसूरी की बात करें तो सुबह से चल रही मूसलाधार बरसात की वजह से केम्पटी फॉल अपने उफान पर है। आगे देखिए वीडियो
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Mussoorie rains: Rampage in Kempty Fall due to rain in Mussoorie
Image: Rampage in Kempty Fall due to rain in Mussoorie

देहरादून: उत्तराखंड के 7 जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनाएं हैं जिसको देखते हुए मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वाकई बरसात कहर बनकर लोगों के ऊपर बरस रही है। उत्तराखंड में मौसम त्रासदी मचा रहा है। जगह-जगह से आपदा की दिल दहला देने वाली तस्वीरें हम सबके सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के साथ ही कुमाऊं मंडल के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी जारी है। मसूरी की बात करें तो सुबह से चल रही मूसलाधार बरसात की वजह से केम्पटी फॉल अपने उफान पर है। आगे देखिए कैम्पटी फॉल का वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, झील में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश
मसूरी में लगातार कई दिनों से झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। कई जगहें सड़कें ब्लॉक बताई जा रही हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ा रहा है। उधम कैम्पटी फॉल भी उफान पर है। ये वीडियो देखिए


यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अब पब्लिक प्लेस में मास्क नहीं पहना, तो लगेगा दोगुना जुर्माना..पढ़िए नए नियम
वहीं चमोली में भी बीती रात से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। बारिश की वजह से बद्रीनाथ हाइवे, कंचनगंगा, पागलनाला और लामबगड़ में भी बंद हो गया था जिसको अब खोल दिया गया है। टिहरी में बारिश के चलते 8 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हो रखे हैं। वही बदरीनाथ-गंगोत्री हाईवे भी तोता घाटी के पास बारंबार बाधित हो रहा है जिस कारण ग्रामीणों को आने जाने में काफी समस्या हो रही है। डोईवाला विकासखंड के अंतर्गत राजाजी राष्ट्रीय पार्क से सटे ग्रामीण इलाके बुल्लावाला में देर रात मूसलाधार बारिश से जंगल के सभी नदी और नाले उफान पर आ गए। रुद्रप्रयाग जिले की बात करें तो केदारनाथ में दर्शन करने आने वाले सभी यात्रियों को बारिश की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में अब तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। बारिश की वजह से पिथौरागढ़ के ग्रामीण इलाकों से त्रासदी की दिल दहला देने वाली खबरें आ रही हैं।