Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: यह नजारा उत्तराखंड के मसूरी देहरादून रोड का है। रविवार रात से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है और इस बीच देहरादून मसूरी रोड का 50 मीटर हिस्सा बह गया। ये सड़क कुछ ऐसे ध्वस्त हुई है कि 12 मीटर की चौड़ाई मे से सिर्फ 1 मीटर का ही हिस्सा बाकी रह गया है। सड़क ध्वस्त हो जाने की वजह से थोड़ी ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। इस बीच पुलिस को वाहनों को लौटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल सड़क की स्थिति को देखकर माना जा रहा है कि इसे दुरुस्त करने में करीब 2 हफ्ते का वक्त लग सकता है। यूं समझ लीजिए कि सड़क के बहने से मसूरी से देहरादून का संपर्क कट गया। सड़क की स्थिति का लगातार जायजा लिया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता जेएस चौहान का इस बारे में कहना है कि मंगलवार सुबह सड़क को दुरुस्त करने के लिए सुरक्षा दीवार का नए सिरे से निर्माण होगा। हालांकि इसमें कई दिन लग सकते हैं उनका कहना है कि अगर मौसम ने साथ दिया तो 2 हफ्ते के भीतर सड़क को यातायात के लिए बहाल किया जा सकता है। आगे देखिए तस्वीरें