Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: अच्छा लगता है, जब पहाड़ के युवा बेहतरीन कोशिशों के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाते हैं, ये बातें लोगों के दिल तक पहुंचती भी हैं और उनके अहसासों को छूती भी हैं। पांडवाज क्रिएशन उत्तराखंड की संस्कृति को साथ लेकर लोकविधा को नया आयाम देने की ऐसी ही कोशिश में जुटा है। पांडवाज का नया गीत यूट्यूब पर लांच हो गया है। शब्दों की महारथी नरेन्द्र सिंह नेगी जी द्वारा इस गीत को शब्दों में सजाया गया..‘सैरा गौं’ को सोशल मीडिया पर लोगों की खूब तारीफ मिल रही है। ‘ऊंचा हिवाला का नीस, मेरौ रौंत्येलो मुलुक...’ जैसे खूबसूरत शब्दों से सजा ये गीत आपको पहाड़ की याद जरूर दिलाएगा। आप पहाड़ में रहते हैं तो ये गीत आपको गांव की खूबसूरती को फिर से निहारने के लिए प्रेरित करेगा। गांव में नहीं रहते हैं तो ये आपको गांव की खूबसूरत यादों का अहसास कराएगा। गीत ‘सैरा गौं’ को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है लोकगायक अमित खरे ने। इनकी आवाज में गीत लाजवाब बन पड़ा है। हिमश्री प्रोडक्शन कै बैनर तले लांच हुए गीत को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। वैसे ये गीत इससे पहले मेजर निराला में रिलीज हो चुका है लेकिन अगर आपने वहां ये गीत नहीं सुना तो यहां सुन लीजिए।