Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: ‘खाकी’ को जनता का रक्षक कहा जाता है, लेकिन जब ये रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता मदद की उम्मीद किससे करे? देहरादून से जो खबर आ रही है, वो वास्तव में शर्मनाक है। यहां एक एएसआई ने उत्तराखंड पुलिस के दामन पर दाग लगा दिया। एएसआई पर शौचालय में घुसकर 11 साल की मासूम संग दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी संचार ने आरोपी को निलंबित करने के आदेश भी जारी किए हैं। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। जहां आरोपी एएसआई संजीव परिवार समेत अपने ससुर के सरकारी मकान में रहता है। संजीव मूलरूप से उत्तरकाशी के बड़कोट का रहने वाला है। इन दिनों उसकी ड्यूटी कंट्रोल रूम 112 में लगी थी। पीड़ित बच्ची भी आरोपी के क्वार्टर के पास ही रहती है। पीड़ित की मां के अनुसार 23 अगस्त की दोपहर को बच्ची घर के पीछे बने टॉयलेट में गई हुई थी। जब बच्ची को वापस आने में काफी देर हो गई तो मां मौके पर पहुंची। इस दौरान टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आगे पढ़िए