उत्तराखंड: 8 साल की बच्ची को दिया पटाखे दिलाने का लालच, फिर झाड़ियों में ले जाकर दरिंदे ने किया दुष्कर्म

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र में नीरज कश्यप उर्फ चेंचू पुत्र आलोक आठ साल की बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच देकर झाड़ियों में ले गया, वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Kashipur Crime News: 8-year-old girl raped in Kashipur
Image: 8-year-old girl raped in Kashipur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में एक और मासूम बच्ची को दरिंदे ने अपनी हवश का शिकार बनाया है। यहां ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक दरिंदा आठ साल की बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

8-year-old girl raped in Kashipur

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 10 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:15 बजे की है। आरोप है कि कॉलोनी निवासी नीरज कश्यप उर्फ चेंचू पुत्र आलोक ने आठ साल की बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया। आगे पढ़िए..

इसके बाद वह उसे बहलाकर शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि झाड़ियों में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर आईटीआई कोतवाली पहुंचे।

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना एसआई मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नीरज उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।