Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी को ‘जाम के झाम’ से मुक्ति मिलने वाली है। देहरादून से मसूरी के बीच नई सड़क बनाई जाएगी। कवायद शुरू हो चुकी है। जल्द ही दून-मसूरी के बीच वैकल्पिक मार्ग बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। देहरादून-मसूरी में इस वक्त ट्रैफिक का कैसा हाल है, ये आप भी जानते होंगे। रोड पर हर वक्त जाम लगा रहता है। वीकएंड और पर्यटन सीजन में दिक्कत बढ़ जाती है। वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इससे आम पर्यटकों के साथ-साथ रास्ता खुलवाने में लगी ट्रैफिक पुलिस की टीमों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए अब यहां एक और वैकल्पिक मार्ग बनाने की कवायद शुरू हो गई है। योजना के तहत देहरादून में नंदा की चौकी-डूंगा होते हुए मसूरी के लिए नई सड़क बनाई जाएगी। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। हाल ही में डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पीडब्ल्यूडी, वन विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर भी मौजूद थे। बैठक में दून-मसूरी के बीच नई सड़क के निर्माण पर सहमति बनी। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित एनएचएआई के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सड़क का एलाइनमेंट तैयार करते हुए इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि निर्माण कार्य के लिए कम से कम पेड़ों को काटना पड़े।