Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में सेना में भर्ती होना महज एक करियर ऑप्शन नहीं बल्कि कई युवाओं का सपना है। उत्तराखंड के सैकड़ों सपूत वर्तमान में सेना का अटूट अंग बनकर राज्य के सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। कई युवा ऐसे हैं जो मन में सेना में भर्ती होने का सपना पाले बैठे हैं और उसको पूरा करने के लिए भी जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। राज्य में सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाने वाले हमारे प्रतिभाशाली नौजवानों के लिए एक अच्छी खबर हम लेकर आए हैं। भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने के इच्छुक नौजवानों के लिए एक सुनहरा मौका वायु सेना लेकर आई है। जी हां, वायु सेना इस महीने के आखिर तक उत्तराखंड के युवाओं के लिए भर्ती रैली करने की तैयारी करने में जुटी हुई है। आगे पढ़िए इस बारे में कुछ जरूरी बातें