उत्तराखंड के लिए गर्व का पल..IPL में एंकरिंग करती दिखेगी पहाड़ की तान्या पुरोहित

स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल-2020 की एंकरिंग के लिए जिन एंकर्स की लिस्ट जारी की है, उसमें तान्या पुरोहित का नाम भी शामिल है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Tanya Purohit: Tanya Purohit will be anchoring in IPL
Image: Tanya Purohit will be anchoring in IPL

श्रीनगर गढ़वाल: कोरोना काल में आईपीएल के साथ भारतीय खेलों का जलसा शुरू होने जा रहा है। आज इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज होगा। आईपीएल की शुरुआत भले ही यूएई में होने जा रही है, लेकिन इस बार वहां अपने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भी नजर आएगा। पहाड़ की बेटी तान्या पुरोहित शनिवार से शुरू होने वाले आईपीएल-2020 में एंकरिंग करती नजर आएंगी। ये पूरे उत्तराखंड के लिए गर्वित करने वाला अवसर है। अपनी उपलब्धि से तान्या ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। कम उम्र में तान्या ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे पहले तान्या सीपीएल यानी कैरेबियन प्रीमियर लीग को भी होस्ट कर चुकी हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल-2020 की एंकरिंग के लिए जिन एंकर्स की लिस्ट जारी की है, उसमें अपनी तान्या का नाम भी शामिल है। चलिए अब आपको तान्या बारे में बताते हैं। श्रीनगर में पली बढ़ी तान्या मुंबई में रहती हैं। एक्टिंग की तरफ उनका शुरू से रूझान रहा। तान्या ने पहले थियेटर में काम किया, फिर बॉलीवुड पहुंची। अब वो एंकरिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। तान्या श्रीनगर में ही थियेटर से रूबरू हुई थीं। उनके पिता प्रो. डीआर पुरोहित मशहूर रंगकर्मी और संस्कृति विशेषज्ञ हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: झाड़ियों में मिली मंदिर के पुजारी की अधखाई लाश...इलाके में सनसनी
तान्या के पति दीपक डोभाल भी पत्रकारिता में आने से पहले थियेटर में सक्रिय रहे। इस तरह परिवार के सहयोग से तान्या का नाता अभिनय से जुड़ा रहा। इससे पहले तान्या एक बड़े स्पोर्ट्स चैनल के लिए भी काम कर चुकी हैं। तान्या ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सुपरहिट फिल्म एनएच-10 से की थी। इसके बाद वो कई फिल्मों, सीरियल्स और वेब सीरीज में नजर आईं। इस वक्त तान्या एंड टीवी के शो ‘कहत हनुमान जय सिया राम’ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं, लेकिन आईपीएल में एंकरिंग का मौका मिलने के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। अब वो आईपीएल में जतिन सप्रू जैसे देश के दिग्गज क्रिकेट होस्ट्स के साथ स्क्रीन पर एंकरिंग करती नजर आएंगी। स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल के लिए तान्या का चयन ऑल इंडिया लेवल पर एंकर्स की खोज के बाद इसी साल फरवरी में किया था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से आईपीएल टल गया। बाद में शेड्यूल में बदलाव हुआ, जिससे तान्या का डेब्यू भी टल गया। खैर देर से ही सही, लेकिन अपनी तान्या अब स्क्रीन पर एंकरिंग करती दिखेंगी। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से तान्या पुरोहित को शुभकामनाएं, आप भी तान्या को बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाएं।