उत्तराखंड: अस्पताल में भर्ती हुए विधायक महेश नेगी, पुलिस कभी भी कर सकती है गिरफ्तार

इधर पुलिस उन्हें विधायक हॉस्टल में ढूंढ रही थी तो वहीं विधायक जी गुरुग्राम जाकर अस्पताल में एडमिट हो गए। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Mahesh Negi MLA: MLA Mahesh Negi admitted in hospital
Image: MLA Mahesh Negi admitted in hospital

पिथौरागढ़: दुष्कर्म मामले में फंसे बीजेपी विधायक महेश नेगी उत्तराखंड से सीधे हरियाणा पहुंच गए हैं। उत्तराखंड पुलिस विधायक महेश नेगी को देहरादून के विधायक हॉस्टल में ढूंढ रही थी, लेकिन उनका कमरा बंद मिला। जागरण की खबर के मुताबिक अब पता चला है कि विधायक महेश नेगी गुरुग्राम के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी बीजेपी विधायक ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। खबर ये भी है कि विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस केस में पुलिस को विधायक के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। ऐसे में पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। बीजेपी विधायक महेश नेगी अल्मोड़ा की द्वाराहाट विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक महिला ने महेश नेगी पर कई सालों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने ये भी कहा कि उसकी बच्ची के पिता महेश नेगी हैं। वहीं इस मामले में महेश नेगी खुद को बेकसूर बताते रहे हैं। उनका कहना है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी, लेकिन पुलिस की जांच में जो सबूत सामने आए हैं, वो कहीं ना कहीं महिला के आरोपों में सच्चाई की तरफ इशारा कर रहे हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: झोलाछाप डॉक्टर की हैवानियत..पहले दो बहनों को बेहोश किया, फिर किया रेप
महिला का आरोप है कि साल 2018 में विधायक ने उसके साथ रेसकोर्स स्थित विधायक हॉस्टल और मसूरी के एक होटल में दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मसूरी पहुंच कर रिकॉर्ड चेक किया तो महिला की बताई तारीख पर होटल में विधायक महेश नेगी की एंट्री मिली। ये भी पता चला कि उस दिन महेश नेगी के साथ पीड़ित महिला भी थी। इस मामले में पुलिस विधायक महेश नेगी को गिरफ्तार करने की तैयारी कर ही रही थी कि तभी विधायक ने खुद के गुरुग्राम के अस्पताल में एडमिट होने की खबर देकर सबको चौंका दिया। उन्होंने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को लिखा एक लेटर भी पोस्ट किया है। बहरहाल पीड़ित के मजिस्ट्रेटी बयान और मसूरी के होटल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस विधायक महेश नेगी को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। पीड़ित का आरोप है कि विधायक महेश नेगी ने उसके साथ देहरादून, हल्द्वानी, हिमाचल प्रदेश, नेपाल और दिल्ली में दुष्कर्म किया। पीड़ित ने विधायक को अपनी बच्ची का पिता बताते हुए डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी की है