रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में खुदगर्ज पति ने पति-पत्नी के रिश्ते की मर्यादा को ताक पर रख पत्नी का दस हजार रुपये में सौदा कर दिया। जिस आदमी से पति ने पत्नी का सौदा किया, उसने पति के सामने ही महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला पति से मदद की भीख मांगती रही लेकिन आरोपी पति अपनी पत्नी की इज्जत को तार-तार होते देखता रहा। अब पीड़ित ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी क्षेत्र की है। जहां पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि पति को नशे की लत है। वो नशे में धुत होकर उसके साथ गाली-गलौच करता है। कई बार उसके साथ मारपीट भी की। परिवार के बारे में सोचकर महिला पति की प्रताड़ना सहती रही, लेकिन 26 सितंबर को पति ने घटियापने की हर हद पार कर दी। आगे पढ़िए
#गुप्तकाशीपुलिसनेमहिलाकेसाथबलात्कारकरनेवालेव्यक्तिकोगिरफ्तारकरभेजान्यायिकहिरासतमें वाक्यत इस प्रकार से...
Posted by Rudraprayag Police on Tuesday, September 29, 2020