गढ़वाल: दो बच्चों के बाप को नाबालिग लड़की से हुआ प्यार, लड़की को लेकर फरार

ये खबर पौड़ी गढ़वाल के सतपुली तहसील के अंतर्गत ग्राम बैरगवां की है। यहां दो बच्चों के बाप को अपने ही गांव के एक नाबालिग लड़की से इश्क हो गया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: Pauri Garhwal Father of two children escaped in love with a girl
Image: Pauri Garhwal Father of two children escaped in love with a girl

पौड़ी गढ़वाल: लीजिए..पौड़ी गढ़वाल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिस पर भरोसा करना मुश्किल है लेकिन सच ये ही है। कहते हैं प्यार अंधा होता है लेकिन यहां तो कहानी ही कुछ और हो गई। दो बच्चों के बाप की आंखें एक नाबालिग से लड़ गईं और वो लड़की को लेकर फरार हो गया। नाबालिग लड़की के परिजन पुलिस प्रशासन से लड़की को ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं। ये खबर पौड़ी गढ़वाल के सतपुली तहसील के अंतर्गत ग्राम बैरगवां की है। यहां दो बच्चों के बाप को अपने ही गांव के एक नाबालिग लड़की से इश्क हो गया। इसके बाद दो बच्चों का बाप नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया। 15 दिन पूर्व को ग्राम बैरगवां में ये मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताविक ग्राम बैरगवां निवासी धर्मेन्द्र रावत पुत्र हरेन्द्र रावत अपने ही गांव की ही एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे 15 पूर्व में लेकर फरार हो गया। वहीं लड़की के पिता ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस ने रेगुलर पुलिस सतपुली को मामला सौप दिया है, जहा पुलिस ने लड़की की खोजबीन शुरु कर दी है। थानाध्यक्ष सतपुली, त्रिभुवन सिंह रौतेला का कहना है कि लडक़ी की खोजबीन सुरु कर दी गई, उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई है, जल्द ही आरोपी को पकड़ा जायेगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लॉकडाउन छूट मिलते ही गुलदार हुए बदरी-केदार, अगले 4 दिन की बुकिंग फुल