देहरादून गैंगरेप: पीड़िता से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष, गरमाने लगी राजनीति

देहरादून गैंगरेप: पीड़िता से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष, गरमाने लगी राजनीति
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Dehradun Crime: Dehradun gangrape case update
Image: Dehradun gangrape case update

देहरादून: सहसपुर के सेलाकुई में महिला से गैंगरेप मामले के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पीड़िता के घर पहुंचे। लेकिन सेलाकुई स्थित घर पर कोई नहीं मिला। इसके बाद प्रीतम सिंह सहसपुर थाना पहुंचे और घटना में पुलिस की जांच कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान उन्‍होंने पीड़िता स्‍वजनों से मिलकर न्याय की लड़ाई में पार्टी की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। ज़ाहिर है कि इस शर्मनाक घचना के बाद प्रदेश में राजनीति गरमाने वाली है। दरअसल देहरादून में जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सहसपुर इलाके में देर रात एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने के बाद पुलिस महकमा सतर्क है। मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को जैसा हुलिया बताया है उसके आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी एक्शन में है और सहसपुर थाने पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल आरोपियों की धरपकड़ जारी है और पुलिस टीम सक्रिय है..पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और साथ ही कोर्ट में भी बयान दर्ज किए जाएंगे। डीआईजी अरुण मोहन जोशी मामले में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - मसूरी में वीकेंड पर लगा जाम, नैनीताल में पार्किंग फुल..देहरादून में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
महिला का आरोप है कि देर शाम को वह सेलाकुई और सहसपुर के बीच पुल के पास से गुजर रही थी। इस दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच दो अन्य युवक वहां पहुंचे और उन्होंने ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह बचते बचाते 9:30 बजे के करीब सहसपुर थाने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए अरुण मोहन जोशी भी थाने पहुंच गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने काफी देर तक रोके रहा इस वजह से वह देर से थाने पहुंची। डीआईजी अरुण मोहन जोशी का इस मामले में कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला का कहना है कि वह आरोपियों को नहीं जानती। ऐसे में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।