Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून का सहसपुर क्षेत्र। शनिवार देर रात यहां एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया। घटना का पता चलते ही डीआईजी अरुण मोहन जोशी खुद घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित महिला की शिकायत पर उसी दिन 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था, अब इस मामले में नई बात पता चली है। पुलिस का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई। रविवार को पीड़ित का मेडिकल कराया गया। जिसमें महिला में बाहरी और अंदरूनी चोट के निशान नहीं मिले। शरीर पर संघर्ष के निशान भी नहीं हैं। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। वहीं महिला के पिता ने एक अलग बात बताई है। युवती के पिता ने मेडिकल टीम को लिखित में दिया कि उनकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। उनकी बेटी के साथ किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने साइकेट्रिक टीम भी बुलाई। जिसने पीड़ित की काउंसलिंग की। पीड़ित के मेडिकल के दौरान गांधी अस्पताल में पुलिस की दो महिला अधिकारी भी मौजूद रहीं। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि पीड़ित जो घटनास्थल और समय बता रही है। वो उस जगह पर बताए गए समय पर थी या नहीं। इसके लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आगे पढ़िए