Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों का सफर आसान होने वाला है। ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर यातायात जल्द ही सामान्य हो जाएगा। 10 अक्टूबर से ऋषिकेश-श्रीनगर रोड पर गाड़ियां चलने लगेंगी। इससे चारधाम यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस वक्त ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही। दरअसल ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर ऑलवेदर रोड निर्माण का काम चल रहा है। इसी के तहत तोताघाटी में पहाड़ कटान का काम किया जा रहा है। बीती 8 जुलाई से ये रोड बंद है। चट्टान कटान कार्य के चलते तोताघाटी-देवप्रयाग के बीच रोड पिछले 3 महीने से बंद है। जिस वजह से लोगों को श्रीनगर समेत पहाड़ के कई दूसरे इलाकों में आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। रोड बंद होने की वजह से लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। आपको याद होगा बीते मंगलवार को देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा एक वाहन टिहरी झील में समा गया था। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल ऋषिकेश-श्रीनगर रोड बंद होने की वजह से ही ये लोग टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग जा रहे थे। रात के अंधेरे में वाहन हादसे का शिकार हो गया। आगे पढ़िए