खाई गहरी थी इसलिए लोग खाई में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। तभी एक पुलिसकर्मी तुरंत खाई में उतरा और यात्री को सहारा देकर किसी तरह मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Image: Uttarakhand police personnel saved passenger life in Kedarnath
रुद्रप्रयाग: मित्रता...सेवा...सुरक्षा। उत्तराखंड पुलिस का आदर्श वाक्य। इस पंक्ति को उत्तराखंड पुलिस के जवान सार्थक भी कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान पुलिस लोगों की सच्ची हितैषी बनकर सामने आई। उस दौर की कहानियां भी हमने आप तक खूब पहुंचाई। अब ऐसी ही कहानी रुद्रप्रयाग जिले से सामने आई है। जहां उत्तराखंड पुलिस ने कर्तव्य निष्ठा का उदाहरण पेश करते हुए, खाई में गिरे एक नागरिक की जान बचाई। अनलॉक में मिली छूट के बाद केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को भी यहां यात्रा मार्ग में काफी भीड़ लगी रही। इस बीच उत्तराखंड पुलिस के 3 जवान अपनी ड्यूटी के लिए केदारनाथ क्षेत्र जा रहे थे। जैसे ही पुलिसकर्मी छोटी लैंचोली पहुंचे तो उन्होंने देखा की रास्ते में लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। पुलिसकर्मियों ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि केदारनाथ से वापस लौट रहा एक यात्री खाई में गिर गया है। वापसी के दौरान यात्री ने शॉर्टकट रास्ता अपनाया। इसी दौरान यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वो मुख्य पैदल मार्ग से तकरीबन 500 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - पहाड़ के हर ब्लॉक में बनेंगे 2 स्कूल, गरीब बच्चों को मिलेगी क्वॉलिटी एजुकेशन..जानिए खास बातें
खाई गहरी थी इसलिए लोग खाई में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। तभी एक पुलिसकर्मी अर्जुन सिंह तुरंत नीचे खाई में उतरे और यात्री को सहारा देकर किसी तरह मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। खाई में गिरने की वजह से यात्री को चोट भी लगी, लेकिन समय पर मदद मिलने से उसकी जान बच गई। खाई में गिरने वाले यात्री का नाम श्रवण कुमार है, वो हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं। तुरंत मदद मिलने पर श्रवण कुमार ने उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षी अर्जुन सिंह और आरक्षी प्रवेश खत्री का आभार जताया। इस तरह उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों ने अपने ड्यूटी स्थल पर जाने से पहले यात्री की जान बचाने को प्राथमिकता दी। उसकी मदद की। मौके पर मौजूद दूसरे यात्रियों ने भी उत्तराखंड पुलिस के जवानों के काम को सराहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने कर्तव्य परायणता की मिसाल पेश कर उनका दिल जीत लिया।