Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: अनलॉक की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही बड़ी परियोजनाओं का काम रफ्तार पकड़ने लगा है। राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने हरिद्वार महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अगले साल हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों की नियुक्ति की जाएगी। ये जवान पुलिस की तरह अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे। कुंभ में जाने वाले होमगार्ड जवानों को स्पेशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वो मेला स्थल पर सभी समस्याओं से निपट सकें। मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 3 हजार से ज्यादा होमगार्ड्स की नियुक्ति किए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी।