Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में अनलॉक-5 की प्रक्रिया जोरों-शोरों से चल रही है और अधिकतर सेवाओं को बहाल किया जा चुका है। केदारनाथ यात्रा की बात करें तो यात्रा को जुलाई से संचालित करने की अनुमति मिलने के बाद भी सितंबर के अंतिम हफ्ते तक केदारनाथ धाम में बेहद कम श्रध्दालु नजर आ रहे थे। वहीं अनलॉक-5 की प्रक्रिया के साथ ही केदारनाथ धाम में वापस से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती नजर आ रही है और बंपर बुकिंग के तहत हजारों श्रद्धालु केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। इसी बीच केदारनाथ धाम से बेहद सुखद खबर सामने आ रही है। कोरोना महामारी के चलते केदारनाथ धाम के लिए पिछले 6 महीने से बंद पड़ीं हैली सेवाएं आखिरकार शुक्रवार यानी कि आज से शुरू हो गई हैं। यह धाम में आने वाले तमाम सभी श्रद्धालुओं के लिए बेहद सुखद खबर है। आखिरकार उनका इंतजार अब खत्म हुआ और आज सुबह 6 बजे से केदारनाथ के लिए 8 कंपनियों ने अपनी हेलीकॉप्टर की सेवाएं शुरू कर दी हैं। डीजीसीए ने हेलीपैड पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करने के बाद हैली सेवा के संचालन के ऊपर हरी झंडी दिखाई। आगे पढ़िए