Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: घर में रखा गैस सिलेंडर किसी बम से कम नहीं। इसलिए गैस सिलेंडर में होने वाली लीकेज को कभी हल्के में ना लें। आपकी जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का सबब बन सकती है। उत्तरकाशी के खरसाली गांव भी यही हुआ। यहां चाय बनाते वक्त घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घर में रह रहे लोग समय रहते बाहर ना निकले होते तो उनकी जान पर बन आती, पर शुक्र है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि सिलेंडर में हुए ब्लास्ट की वजह से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घर का एक हिस्सा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसा खरसाली गांव में हुआ। जो मां यमुना के शीतकालीन प्रवास के रूप में प्रसिद्ध है। यहां बृजमोहन उनियाल अपने परिवार के साथ रहते हैं।