Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: आखिरकार 6 महीने का लंबा इंतजार अब खत्म होता है। जो लोग ऋषिकेश-श्रीनगर- बद्रीनाथ मार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे थे, उन लोगों के लिए यह खबर खुश कर देने वाली है। आने वाले 16 अक्टूबर यानी कि कल से ऋषिकेश-श्रीनगर- बद्रीनाथ मार्ग आवाजाही के लिए फिर से शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार रोड कटाई का काम पूरा हो चुका है। इससे लोकल वाहनों के साथ-साथ चारधाम यात्रियों की यात्रा भी बेहद आसान हो जाएगी। बता दें कि ऋषिकेश-श्रीनगर- बद्रीनाथ मार्ग पर कौड़ियाला-सकनीधार के मध्य तोता घाटी पैच पिछले 6 महीने से आफत बना हुआ था और पहाड़ कटने के कार्य के चलते बीते 6 महीनों से यह मार्ग बंद हो रखा था जिससे यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबी दूरी के साथ उनका अधिक समय भी लग रहा था और तकरीबन 48 किलोमीटर की अधिक दूरी यात्रियों को तय करनी पड़ रही थी। मगर अब आखिरकार श्रीनगर-बद्रीनाथ- ऋषिकेश मार्ग आने वाले 16 अक्टूबर से वापस से शुरू हो जाएगा जिससे समय के साथ साथ दूरी भी कम हो जाएगी।