Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: अनलॉक-5 में मिली ढील के बाद प्रदेश में चारधाम यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगी है। केदारनाथ यात्रा को लेकर यात्रियों में जबर्दस्त उत्साह है। अब तक हजारों यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। हेली सेवा की शुरुआत के बाद केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सिर्फ केदारनाथ धाम ही नहीं यहां स्थित ध्यान गुफा में भी दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पिछले दस दिनों से यहां हर दिन योग साधक और श्रद्धालु ध्यान लगाने पहुंच रहे हैं। पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के बाद सुर्खियों में आई ध्यान गुफा के लिए 24 अक्टूबर तक बुकिंग फुल हो चुकी है।