Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: आईपीएल- 2020 में हर दिन नया रोमांच देखने को मिल रहा है। एक तरफ क्रिकेट के मैदान पर रनों की बरसात हो रही है, तो वहीं जो दर्शक घर बैठे आईपीएल देख रहे हैं, उन्हें भी ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लखपति-करोड़पति बनने का मौका मिल रहा है। माय इलेवन सर्किल ऐप पर अपनी टीम बनाने वाले कई उत्तराखंडी अब तक लाखों-करोड़ों रुपये जीत चुके हैं। करोड़पति बनने वालों की इस फेहरिस्त में अब अनुज रावत भी शामिल हो गए हैं। अनुज ने एमपीएल में एक करोड़ का जैकपॉट जीता है। ऑनलाइन क्रिकेट का खेल अनुज रावत को करोड़पति बना देगा, ये उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। अब ये सपना हकीकत बन चुका है। अनुज की दिसंबर में शादी है। अब वो जीती हुई राशि से देहरादून में प्लॉट लेने की सोच रहे हैं। अनुज उत्तरकाशी के भैरव चौक क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने एमपीएल पर ऑनलाइन टीम बनाई थी। इस टीम के जरिए अनुज एक करोड़ रुपये का जैकपॉट जीतने में कामयाब रहे। टैक्स कटने के बाद अनुज के खाते में 68 लाख रुपये की धनराशि आई है। आगे पढ़िए