उत्तराखंड: पहाड़ में पाइप लाइन से पहुंचेगी गैस.. इस जिले से शुरुआत

कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि प्राकृतिक गैस सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ट्रांसपोर्ट और वाहनों से सिलेंडर को डिलीवर करने का खर्च कम होगा, और भी कई फायदे होंगे।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Gas pipeline nainital: Gas pipeline in nainital
Image: Gas pipeline in nainital

नैनीताल: नैनीताल वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें गैस सिलेंडर के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। शहर में पाइप लाइन के जरिए रसोई गैस सीधे घरों तक पहुंचाई जाएगी। रामनगर और हल्द्वानी के बाद अब नैनीताल शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर प्रशासन हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है। राज्य समीक्षा आपको प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल देगा, साथ ही ये भी बताएगा कि इससे शहरवासियों को क्या फायदे होंगे। चलिए पहले प्रोजेक्ट की बात करते हैं। योजना के क्रियान्वयन के लिए नगर पालिका और कंपनी के बीच अनुबंध होना है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड का ‘दशरथ मांझी’..पहाड़ तोड़कर बंजर जमीन में बनाए खेत..अब खेती से मुनाफा
योजना के तहत शहर में दो गैस डिपो स्थापित किए जाएंगे। जिससे पाइप लाइनों को जोड़कर सीधे घरों तक गैस पहुंचाई जाएगी। सर्वे संबंधी सारी प्रक्रियाएं निपटा ली गई हैं। शहर में करीब पांच किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने की योजना है। पहले चरण में शहर के पांच से दस हजार उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिया जाएगा। कंपनी ने गैस डिपो बनाने के लिए जगह मांगी थी। जिस पर नगर पालिका ने नारायण नगर, सूखाताल, दुर्गापुर और लकड़ी टाल का सुझाव दिया है। कंपनी के प्रतिनिधि इन जगहों का सर्वे कर चुके हैं। जिसमें लकड़ी टाल को डिपो स्थापित करने के लिए उपयुक्त बताया गया। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही नैनीताल के घर-घर में पाइप लाइन से रसोई गैस पहुंचने लगेगी।

यह भी पढ़ें - देहरादून में बेलगाम वाहनों पर लगेगी लगाम...पुलिस ने तैयार किया 'स्मार्ट' प्लान
गैस पाइप लाइन बिछने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। नैनीताल पर्यटन नगरी है, जिस वजह से यहां बड़ी गाड़ियों की एंट्री पर बैन है। बड़े वाहनों को क्षेत्र में पहुंचने में दिक्कत होती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि प्राकृतिक गैस सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ट्रांसपोर्ट और वाहनों से सिलेंडर को डिलीवर करने का खर्च कम होगा। उपभोक्ताओं को भी बार-बार गैस सिलेंडर भराने की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। उन्हें सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर में खर्च होने वाली गैस का भुगतान मीटर के हिसाब से करना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने की योजना पर काम जारी है। सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जानी है। मंजूरी मिलने के बाद पालिका और कंपनी के बीच अनुबंध किया जाएगा।