उधम सिंह नगर में ब्लॉक अधिकारियों को कार्य का निरीक्षण करा रही एक महिला ग्राम प्रधान के ऊपर उपप्रधान समेत गांव के तीन लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया
-
Komal Negi
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Attack on gram pradhan in udham singh nagar
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंह से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जिसने सब के होश उड़ा दिए हैं। वैसे तो उत्तराखंड राज्य बेहद शांतिप्रिय माना जाता है। मगर राज्य के कुछ जिलों में क्राइम रेट में बेहद तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उत्तराखंड में खुलेआम लोग अब दादागिरी पर उतर आए हैं। छोटी-छोटी बातों पर लोग हिंसात्मक हो जाते हैं, मार-पीट पर उतर आते हैं। खासकर कि महिलाओं के प्रति लोगों के मन में जो जहर घुला हुआ है वह अब साफ तौर पर दिखता है। ऐसा ही कुछ शर्मनाक उधमसिंह नगर जिले में हुआ। उधम सिंह नगर में ब्लॉक अधिकारियों को कार्य का निरीक्षण करा रही एक महिला ग्राम प्रधान के ऊपर उपप्रधान समेत गांव के तीन लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे ग्राम प्रधान घायल हो गई। बता दें कि शोर मचाने पर उनके पति समेत अन्य लोगों ने महिला प्रधान को बचाया। वहीं महिला प्रधान ने अपने खिलाफ हुई खुलेआम हिंसा के खिलाफ कानून का सहारा लिया है और पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें - देहरादून में पेटीएम यूज़र सावधान, KYC के नाम पर लुट गए 97 हजार...ये गलती आप मत करना
वहीं पुलिस ने भी इस घटना को शर्मनाक बताया है और आरोपी उप प्रधान उसके पिता एवं एक और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस की गिरफ्त में अभी तक नहीं आ पाए हैं। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। घटना उधमसिंह नगर के ग्राम राजपुर की है। ग्राम राजपुर में फखरुद्दीन की पत्नी रूबी गांव प्रधान है। बताया जा रहा है कि गांव के उपप्रधान मुजम्मिल हुसैन ने गांव में कराए गए कार्यों की शिकायत बड़े अधिकारियों से की थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर कार्यों की जांच करने के लिए ब्लॉक से अधिकारी गांव में जायजा लेने आए थे और ग्राम प्रधान रूबी की मौजूदगी में टीम कार्यों का निरीक्षण कर रही थी..आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पहाड़ में पाइप लाइन से पहुंचेगी गैस.. इस जिले से शुरुआत
आरोप है कि इस बीच उपप्रधान मुजम्मिल एवं उसके पिता रफीक अहमद और एक अन्य ग्रामीण अनीस शाह टीम की मौजूदगी में कार्यो के निरीक्षण के बीच में वहां पर आ धमके और सरकारी कार्यों के बीच रुकावट डालने लगे। उन्होंने ग्राम प्रधान रूबी के साथ भी गाली-गलौज करना शुरू किया। जब रूबी ने इस बात का विरोध किया तो अनीस ने ग्राम प्रधान के कंधे पर चाकू मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। शोर मचाने पर ग्राम प्रधान के पति एवं अन्य लोग वहां पर मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रधान को तीनों लोगों से बचाया। घटना के बाद से ही गांव में हड़कंप मचा हुआ है। इसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कर दी गई है। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है और ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता और मारपीट की है। ऐसे में उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। घटना के बाद से ही उप ग्राम प्रधान समेत दोनों आरोपी फरार हो रखे हैं और पुलिस के चंगुल से दूर है। पुलिस तीनों आरोपियों की खोज में जुटी हुई है।