Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। यहां कौड़ियाला-तोताघाटी के बीच पिछले 31 घंटे से ट्रैफिक बंद था। रोड पर ट्रैफिक की आवाजाही शुरू कर दी गई है, लेकिन फिलहाल गाड़ियों को पुलिस देवप्रयाग से आगे नहीं जाने दे रही। पुराने रूट पर आवाजाही करने में जोखिम है। ऐसे में वाहनों को देवप्रयाग-गजा-खाड़ी और मलेथा-चंबा-खाड़ी रूट पर डायवर्ट किया गया है। अगर आप बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर निकल रहे हैं तो रूट के बारे में अच्छी तरह जानकारी हासिल कर लें, वरना रास्ते में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इन दिनों पहाड़ की सड़कों का बड़ा बुरा हाल है। ऑलवेदर रोड के लिए जगह-जगह पहाड़ियों में ब्लास्ट किए जा रहे हैं। ये मलबा सड़कों पर जमा होकर हादसों का सबब बन रहा है। शनिवार को भी यही हुआ। तोताघाटी से करीब तीन किलोमीटर आगे कौड़ियाला की तरफ ब्लास्टिंग से आए मलबे से बदरीनाथ हाईवे की करीब 15 मीटर दीवार ध्वस्त हो गई। जिस वजह से यहां ट्रैफिक रोकना पड़ा। आगे पढ़िए