Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ों के ऊपर कई समय से कोरोना से भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। जंगली जानवरों का खौफ लोगों के बीचों-बीच पसरा हुआ है। मानव एवं वन्य जीव संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कई बेगुनाह अपनी जान गंवा चुके हैं। गुलदार से लेकर जंगली भालू तक हर कोई इस समय खतरे का सबब बना हुआ है। राज्य के अधिकांश पहाड़ी इलाकों में तो लोग घर से बाहर अकेले जाने से डर रहे हैं और अंधेरा होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। कारण है जंगली जानवरों का भय। जंगली जानवर भी बेखौफ राज्य के ग्रामीण इलाकों में खुलेआम घूम रहे हैं जिस कारण लोगों की जान के ऊपर भी रिस्क काफी बढ़ गया है। दिन-दहाड़े भी जानवर लोगों के ऊपर हमला करने की फिराक में रहते हैं। उत्तराखंड के कोटद्वार में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जंगली जानवर के हमला करने की ताजी घटना कोटद्वार से सामने आई है, जहां पर एक घास लेने गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के ऊपर एक जंगली भालू ने हमला कर दिया। वो तो मौके पर मौजूद उसकी भतीजी ने हिम्मत से काम लिया और बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए भालू के ऊपर दरांती से वार करना शुरू किया जिसके बाद भालू मौके से भाग निकला। आगे पढ़िए