पहाड़ के तरुण बेलवाल को बधाई..यूरोप की एस्टोनिया यूनिवर्सिटी में बने असिस्टेंट प्रोफेसर

युवा वैज्ञानिक तरुण बेलवाल ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। प्रदेश के लिए कई उपलब्धियां हासिल करने वाले तरुण बेलवाल अब यूरोपीय देश एस्टोनिया की यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगे।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Tarun bailwal: Tarun bailwal become assistant professor in astonia
Image: Tarun bailwal become assistant professor in astonia

अल्मोड़ा: पहाड़ के होनहार युवा देश-विदेश में अहम पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे हैं। इन होनहारों की फेहरिस्त में अगला नाम है मेधावी छात्र और युवा वैज्ञानिक तरुण बेलवाल का। जो कि अब यूरोपीय देश एस्टोनिया में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी सेवाएं देंगे। तरुण बेलवाल का चयन एस्टोनिया के विश्वविद्यालय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर हुआ है। तरुण यहां लाइफ साइंस विषय पढ़ाएंगे। वो ऐरा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सेवाएं देंगे। युवा वैज्ञानिक तरुण बेलवाल यूनिवर्सिटी में खाद्य पदार्थों के अपशिष्ट मूल्य स्थिरीकरण रसायन पर जानकारी देंगे। तरुण ने अपनी प्रतिभा से उत्तराखंड और अल्मोड़ा को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि से नगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चलिए अब आपको वैज्ञानिक तरुण के बारे में और जानकारी देते हैं। वो द्वाराहाट विकासखंड के कुंजर गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल.. कविंद्र बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
युवा वैज्ञानिक तरुण का परिवार अल्मोड़ा के पांडेखोला में निवास करता है। उनके पिता नवीन चंद्र बेलवाल विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के पद से रिटायर्ड हैं, जबकि माता निर्मला बेलवाल गृहणी हैं। तरुण बेलवाल कुमाऊं यूनिवर्सिटी में वनस्पति विज्ञान में शोधार्थी रहे। उनकी पत्नी डॉ. सुदीप्त रमोला भी शोध कार्य में उनकी मदद करती हैं। तरुण ने गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल से बायो टेक्नोलॉजी में शोध कार्य पूर्ण किया। वर्तमान में उन्होंने चीन से पोस्ट डॉक्टरल साइंस फाउंडेशन से रिसर्च ग्रांट लेने के बाद जेहजियाग यूनिवर्सिटी चीन से पोस्टडॉक्टरेयल शोध पूरा कर लिया है। तरुण अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। साल 2016-17 में उन्हें राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब तक उनके 70 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। युवा वैज्ञानिक तरुण बेलवाल अब यूरोपीय देश एस्टोनिया में छात्रों को पढ़ाएंगे। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से उन्हें बधाई। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।