उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए गुड़ न्यूज..UJVNL में नौकरी पाने का शानदार मौका

यूजेवीएनएल में इंजीनियरों और जियोलॉजिस्ट के पद भरे जाने हैं। जून 2021 से पहले सभी पदों पर भर्तियां की जाएगी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand employment news: Recruitment to come in UJVNL
Image: Recruitment to come in UJVNL

देहरादून: अनलॉक के साथ ही सरकारी नौकरियों पर लगा लॉक भी हट गया है। हर विभाग में बंपर भर्तियां निकल रही हैं। सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। यूजेवीएनएल में बंपर भर्तियां खुलने वाली हैं। अगर आप भी उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) का हिस्सा बन इस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, तो अपनी तैयारी शुरू कर दें। यूजेवीएनएल में इस साल बंपर भर्तियां होंगी। निगम की तरफ से सहायक अभियंता और जियोलॉजिस्ट के पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए यूजेवीएनएल ने पंतनगर विश्वविद्यालय को सिफारिश भेजी है। निगम में इंजीनियरों और जियोलॉजिस्ट के पद भरे जाने हैं। जून 2021 से पहले सभी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। तीन साल से यहां नई भर्तियां नहीं हुई हैं। यही वजह है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी। निगम में भर्तियों का मौका तीन साल बाद आया है। पिछली भर्तियां फरवरी 2017 में हुई थीं। इन भर्तियों के बाद रिक्त हुए पदों पर अब इस साल भर्तियां शुरू होने जा रही है। कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है, ये भी बताते हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सिलेंडर ब्लास्ट में 13 लोग गंभीर रूप से घायल..देखिए वीडियो
यूजेवीएनएल मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सहायक अभियंता के दस पद भरे जाने हैं। इसके अलावा सहायक अभियंता सिविल के दस पदों के लिए भी आवेदन मांगे जाएंगे। जियोलॉजिस्ट का एक पद खाली है। इन पदों को भरने के लिए निगम ने सिफारिश पंतनगर विवि को भेज दी है। अब भर्ती का प्रोसेस बताते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए पंतनगर विवि की तरफ से ऑल इंडिया लेवल पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसका नोटिफिकेशन नवंबर के अंतिम हफ्ते या दिसंबर के पहले हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है। यह सभी पद श्रेणी-2 के हैं। जून 2021 तक भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। यूजेवीएनएल के अलावा यूपीसीएल में भी भर्तियां खुलने वाली हैं। यहां अभी खाली पदों की गणना की जा रही है। जो पद खाली होंगे, उन्हें भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। बोर्ड की तरफ से भर्ती को मंजूरी मिल गई है। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा।