Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार से एक बड़ी खबर है...स्थानीय ग्रास्टनगंज निवासी एक युवती द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी को एक शिकायती पत्र दिया गया था। पत्र में युवती ने कहा था कि वह ईदगाह ग्रास्टनगंज कोटद्वार स्थित मदरसे में करीब पांच वर्ष पूर्व कुरान शरीफ अभ्यास करने गई थी। युवती का आरोप है कि तभी से इस मदरसे के कारी (शिक्षक) तसब्बुर व उसके साथी युनुस द्वारा उसे डरा धमकाकर मदरसे में ही लगातार उससे बलात्कार किया जाता रहा और युवती की अपने मोबाईल में अश्लील फोटो खींचकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर लगातर उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा है। शिकायती पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश रवाना की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सुश्री पी रेणुका देवी द्वारा इस मामले में महिला सम्बन्धी अपराध के शीघ्र सफल निस्तारण करने हेतु कोटद्वार पुलिस को निर्देशित किया गया था। आगे पढ़िए