Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर श्रीनगर गढ़वाल को हाइटेक मिल्क डेयरी की सौगात से नवाजा गया। श्रीनगर में प्रदेश की पहली हाइटेक मिल्क डेयरी बनेगी। डेयरी निर्माण के लिए भूमि का चुनाव हो चुका है। दुग्ध एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने आंचल डेयरी के समीप डेयरी का भूमि पूजन किया। इस तरह प्रदेश की पहली सहकारी दुग्ध डेयरी श्रीनगर गढ़वाल में बनने जा रही है। हाइटेक डेयरी के निर्माण से क्षेत्र के पशुपालकों को लाभ होगा। आजीविका और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। श्रीनगर में बनने वाली हाइटेक मिल्क डेयरी के निर्माण पर 92 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसके लिए 37 लाख रुपये शासन द्वारा अवमुक्त कर दिए गए हैं। श्रीनगर में हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में दुग्ध एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि श्रीनगर को नगर निगम बनाये जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। सरकार के इस फैसले से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने श्रीनगर को नगर निगम का दर्जा दिए जाने के फैसले का स्वागत किया। चलिए अब आपको हाइटेक मिल्क डेयरी प्रोजेक्ट की खास बातें बताते हैं। हाईटेक डेयरी में अलग-अलग राज्यों से लाई गईं 50 उन्नत किस्म की गायों को रखा जाएगा। आगे पढ़िए