केदारनाथ बर्फबारी में फंसे CM योगी और CM त्रिवेन्द्र..मौसम विभाग ने दिया बारिश का अलर्ट

दोनों मुख्यमंत्रियों को कपाट बंद होते ही 8:30 पर बद्रीनाथ के लिए जाना था, इस बर्फबारी में हेलीकॉप्टर का उड़ना संभव नहीं है
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Kedarnath Snow: CM Yogi CM Trivendra got stuck in snow in Kedarnath
Image: CM Yogi CM Trivendra got stuck in snow in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में कपाट बंद होने से पहले जोरदार बर्फबारी हुई। धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में ही फंसे हैं.. दोनों मुख्यमंत्रियों को कपाट बंद होते ही 8:30 पर बद्रीनाथ के लिए जाना था, इस बर्फबारी में हेलीकॉप्टर का उड़ना संभव नहीं है..आपको बता दें कि उत्तराखंड में दिवाली के बाद मौसम ने करवट ली है। रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के साथ ही पहाड़ों की ऊंची चोटियों ने बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ,बदरीनाथ,गंगोत्री,यमुनोत्री में भारी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद मंदिर परिसर के चारों ओर बर्फ ही बर्फ नज़र आ रही है। इस वजह से रविवार के पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी धाम में फंस गए हैं। योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत का बदरीनाथ धाम में कार्यक्रम था, लेकिन बर्फबारी के चलते दोनों फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। इससे मैदानी इलाकों पर 16 नवंबर को सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिससे उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड में भी इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें - देवभूमि के योगी का प्रणाम..कहा-मेरी हर दिन की पूजा में शामिल हैं केदारनाथ जी..देखिए वीडियो