अब बदरीनाथ दर्शन..चमोली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, जनता को देंगे 11 करोड़ का तोहफा

चमोली पहुंचे UP CM योगी आदित्यनाथ और UK CM त्रिवेंद्र रावत, कल सुबह करेंगे बदरीनाथ के दर्शन
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Yogi Adityanath Badrinath: Yogi Adityanath in Chamoli
Image: Yogi Adityanath in Chamoli

चमोली: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से काफ़ी देर से ही सही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चमोली पहुंच ही गए... रुद्रप्रयाग में शाम चार बजे के बाद बर्फ़बारी रुकने पर दोनों केदारनाथ हैलीपैड से गौचर के लिए रवाना हो गए थे... शाम होने की वजह से आज दोनों मुख्यमंत्री गौचर में ही आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में आराम करेंगे और मंगलवार सुबह बदरीनाथ धाम जाएंगे। इससे पहले सोमवार को विधि-विधान से केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस पावन मौके के साक्षी बने। अब योगी आदित्यनाथ के हाथों चमोली में यूपी के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास होना है। बता दें कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा बदरीनाथ धाम में एक गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। सीएम योगी इस के शिलान्यास के लिये बदरीनाथ धाम आएंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से चमोली जिले में पर्यटक आवास गृह का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी लागत करीब 11.09 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें - बदरीनाथ में बनेगा 11 करोड़ का गेस्ट हाउस..योगी सरकार उठाएगी पूरी खर्च..जानिए खूबियां
ये पर्यटक गृह जोशीमठ तहसील में स्थित श्री बदरीनाथ धाम में एक एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। पर्यटक आवास गृह में 40 कमरे होंगे। चलिए आपको प्रोजेक्ट की खास बातें बताते हैं। पर्यटक आवास गृह का निर्माण भले ही यूपी सरकार करा रही है, लेकिन यहां गढ़वाली शैली के आर्किटेक्चर में ऊर्जा दक्ष भवन का भी निर्माण कराया जाएगा। पर्यटक आवास गृह में पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 40 कमरे बनाए जाएंगे। इस पर्यटक आवास गृह के निर्माण से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधा मिलेगी। यहां आवास के साथ-साथ खानपान की भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। यह पर्यटक आवास गृह हेलीपैड और नेशनल हाईवे के करीब 4,010 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बन रहा है।