Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उत्तरकाशी: ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य अब लोगों के लिए मुसीबत बन कर सामने आ रहा है। पहले केवल बारिश के सीजन में भूस्खलन की समस्या का सामना करना पड़ता था। मगर अब जब बरसात का नामोनिशान तक नहीं है उसके बाद भी उत्तराखंड में बोल्डर गिर रहे हैं। ऑल-वेदर रोड के निर्माण से जगह-जगह सड़कों के चौड़ीकरण के कारण भूस्खलन हो रहा है जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। यमुनोत्री हाइवे पर भी हाल ही में बिना किसी बारिश के जबरदस्त भूस्खलन हो गया। राजमार्ग करीब 12 घंटे बंद रहा। रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम ने राजमार्ग को सुचारू किया, लेकिन दोबारा भूस्खलन होने से बाधित हो गया। सड़क चौड़ीकरण के चलते यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास बीती देर रात पहाड़ी के दरकने से हाईवे पर बोल्डर आ गए और जबरदस्त भूस्खलन हो गया। आगे पढ़िए