आज से उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा..जानिए पूरा कार्यक्रम

4 दिसंबर से इस दौरे की शुरुआत हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने देशव्यापी दौरे की शुरुआत उत्तराखंड से कर रहे हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
JP Nadda Uttarakhand: JP Nadda tour to Uttarakhand
Image: JP Nadda tour to Uttarakhand

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का देशव्यापी 120 दिन का दौरा शुरू हो गया है। शुक्रवार यानी 4 दिसंबर से इस दौरे की शुरुआत हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने देशव्यापी दौरे की शुरुआत उत्तराखंड से कर रहे हैं। इसके तहत जेपी नड्डा 7 दिसंबर तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत इस बारे में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को जेपी नड्डा हरिद्वार में गंगा आरती में शामिल होंगे। इसके साथ ही संतो से भी भेंट करेंगे। 5 से 7 दिसंबर तक देहरादून में 14 संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों का आयोजन होगा। देहरादून दौरे के दौरान जेपी नड्डा बूथ समिति और मंडल समिति के साथ भी बैठक करेंगे। बैठक में मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी चेक किया जाएगा। इसके अलावा कोर कमेटी की बैठक के दौरान मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। बंशीधर भगत ने मीडिया से बताया कि पार्टी के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ कमेटियों के अध्यक्ष के साथ एक मंच पर बैठेंगे। शाम 4:00 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से भल्ला कॉलेज मैदान में उतरेंगे। यहां से वह सीधा गंगा पूजन में शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल होंगे। तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत गुरुवार शाम को ही हरिद्वार पहुंच गए थे