Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ की ठंडी हवा के बीच सुकून के कुछ पल, दूर तक फैले चीड़-देवदार के पेड़ और पर्वतों की ओट में छिपता शाम का सूरज...ये सीन सपने जैसा लगता है, लेकिन उत्तराखंड में ऐसी कई जगहें हैं, जहां ये सपना हर दिन, हर शाम सच होता है। ऐसी ही एक जगह है पहाड़ों की रानी मसूरी। जहां इन दिनों विंटर लाइन का दुर्लभ नजारा देखने को मिल रहा है। इस मनमोहक दृश्य को अपनी यादों का हिस्सा बनाने के लिए देश के कोने-कोने से सैलानी मसूरी पहुंच रहे हैं। विंटर लाइन देखने वाले पर्यटकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इन दिनों मसूरी में मौसम साफ है। ऐसे में शाम होते ही शहर के लालटिब्बा, मालरोड और विन्सेंट हिल से विंटर लाइन नजर आने लगती है। प्रकृति की इस अद्भुत कारीगरी को देख पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। अलग-अलग राज्यों से मसूरी पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि कुदरत ने मसूरी शहर को कई खूबसूरत नजारे दिए हैं। इन्हीं में से एक है विंटर लाइन। इसे देखकर जो अनुभव होता है। उसे बयां कर पाना बहुत मुश्किल है। यह सचमुच सुकून देने वाला है। विंटर लाइन एक अद्भुत घटना है। जो दुनिया में कुछ ही जगहों पर दिखाई देती है। ये दुनिया की सबसे बड़ी छाया है, जो आसमान में दिखाई देती है। आगे पढ़िए