Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: भारत और नेपाल के संबंधों में अब पहले जैसी बात नहीं रही। एक तरफ चीन की वजह से सीमा पर गतिरोध बना हुआ है तो वहीं नेपाल बॉर्डर पर भी टेंशन बनी हुई है। बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच नेपाल यहां सुरक्षा बलों की तैनाती कर रहा है। पिथौरागढ़ के झूलाघाट में भारतीय सीमा से सटे इलाके में नेपाल अपने सशस्त्र बल की बीओपी का भवन बनाने में जुट गया है। भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेपाल बीओपी के भवन का निर्माण जिस जगह करा रहा है, वो झूलाघाट में एसएसबी कैंप के सामने काली नदी के पार स्थित है। यहां सल्याड़ी में भवन निर्माण कराया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में झूलाघाट में नेपाल सशस्त्र बल की बीओपी खुल चुकी है। बीओपी के पास भवन नहीं है। ऐसे में इसका संचालन भारत-नेपाल को जोड़ने वाले झूला पुल के पास एक किराये के मकान में हो रहा है। अब बीओपी का भवन बनाया जाना है। जिसके लिए नेपाल के दशरथ चंद नगरपालिका के अंतरर्गत आने वाले सल्याड़ी नामक जगह का चुनाव किया गया है। ये जगह भारत के एसएसबी कैंप के सामने पड़ती है। शुक्रवार से यहां बीओपी भवन निर्माण की कवायद शुरू हो गई। आगे पढ़िए