Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: देहरादून स्थित आईएमए में हुई पासिंग आउट परेड में इस बार भी उत्तराखंड के नौजवानों का दबदबा रहा। शनिवार को हुई पीओपी ने जिन नौजवानों ने देशसेवा की शपथ ली। उनमें पिथौरागढ़ के नौजवान दीपक वाणी भी शामिल थे। गणाईगंगोली के रहने वाले दीपक वाणी के सेना में अफसर बनने से पूरे सेराघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। दरअसल दीपक क्षेत्र के पहले ऐसे युवा हैं, जिन्होंने सेना में अफसर बन सेराघाट क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पहाड़ के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले दीपक की सफलता कई मायनों में खास है। वो सेरा क्षेत्र के बड़ोली गांव के रहने वाले हैं। दीपक की शुरुआती पढ़ाई बाल विद्या मंदिर सेराघाट स्कूल में हुई। बाद में उनका चयन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में हो गया। जहां उन्होंने कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई की। इंटर करने के बाद दीपक एनडीए के लिए चुन लिए गए। वहां से आईएमए तक का सफर किया। शनिवार को पीओपी के बाद अंतिम पग पार कर वो भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए