Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आजकल उत्तराखंड में शूटिंग करने के लिए पहुंचे रखे हैं और वे उत्तराखंड की कई अलग-अलग मशहूर जगहों पर शूटिंग करते हुए देखे जा रहे हैं। हाल ही में बीते रविवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती देहरादून में फिल्म की शूटिंग के दौरान लंबे सफेद बाल और दाढ़ी में नजर आए। बता दें कि आजकल वे अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में आ रखे हैं। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में फिल्म का कुछ भाग रविवार को देहरादून में फिल्माया गया। फिल्म द ताशकंद फाइल्स सुर्खियां बटोर चुके मशहूर निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री अब द कश्मीर फाइल्स बना रहे हैं और यह फिल्म कश्मीरी हिंदुओं के ऊपर हुई हिंसा के ऊपर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग के कुछ भाग उत्तराखंड में फिल्माए जा रहे हैं जिसके लिए दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती उत्तराखंड में आ रखे हैं।