उत्तराखंड: अगले 5 दिनों तक आफत बनेगा पाला, यलो अलर्ट जारी..2 जिलों में कोल्ड डे कंडीशन

पहाड़ में पाले से परेशानी बढ़ेगी तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा मुसीबत बढ़ाएगा। अगले 5 दिन बेहद मुश्किल भरे रहने वाले हैं, इसलिए सतर्क रहें।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News: Yellow alert of meteorological department in Uttarakhand
Image: Yellow alert of meteorological department in Uttarakhand

रुद्रप्रयाग: कड़ाके की ठंड एक बार फिर कंपकंपी छुड़ाने लगी है। ठंड से राहत पाने के सारे जतन फेल साबित हो रहे हैं। पिछले दिनों पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। क्या पहाड़, क्या मैदान, हर जगह ठंड का प्रकोप दिख रहा है। पहाड़ों में इन दिनों धूप खिली है, लेकिन धूप से तपिश गायब है। बर्फीली हवाएं बेचैनी बढ़ा रही हैं। राहत मैदानी इलाकों में भी नहीं है, यहां कोहरे का प्रकोप बढ़ा है। ज्यादातर मैदानी इलाकों में धूप के दर्शन मुश्किल से हो रहे हैं। सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहता है, जिससे मुश्किलें बढ़ी हैं। गुरुवार को प्रदेश के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से कम रहा। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी में पाला लोगों को खासतौर पर परेशान कर सकता है। इसके अलावा पहाड़ी जिलों रुदप्रयग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली के ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जिम मेंं युवक-युवती का अश्लील वीडियो वायरल..जांच में जुटी पुलिस
शुक्रवार को राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जगहों पर पाला पड़ने की संभावना जताई है। पाले को देखते हुए विभाग ने अगले पांच दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दो जिलों में कोल्ड डे कंडीशन भी बन सकती है। ये जिले हैं हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर। यहां रह रहे लोग अगले कुछ दिन सतर्क रहें। ठंड से अपना बचाव करें। बात करें उत्तराखंड के सबसे सर्द जिलों की तो गुरुवार को सबसे सर्द पिथौरागढ़ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह ऊधमसिंहनगर जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान एक से 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में पाले का प्रकोप बढ़ेगा। तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में पहाड़ हो या फिर मैदान, वाहन चलाते वक्त अतिरिक्त रूप से सावधान रहें। गाड़ी की स्पीड कम रखें। कोहरे में फॉग लाइट का इस्तेमाल जरूर करें।