Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों की अठखेलियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। पिछले दिनों यहां घूमने आए पर्यटक एक रोमांचित कर देने वाली घटना के साक्षी बने। पार्क में सफारी का लुत्फ उठा रहे पर्यटकों के सामने ही एक बाघ ने हिरण का शिकार किया और उसे अपने जबड़े में दबोच कर ले गया। आंखों के सामने बाघ को शिकार करते देख पर्यटक रोमांचित तो थे, लेकिन उन्हें डर भी लगा। इस बीच एक पर्यटक ने पूरी घटना अपने कैमरे में कैद कर ली। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघ पर्यटकों के सामने ही हिरण का शिकार करता दिख रहा है। हिरण को मारने के बाद बाघ पर्यटकों के सामने से ही हिरण को अपने मुंह में दबोच कर जंगल की ओर ले जाता दिखाई दिया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से आया ये वीडियो सचमुच रोमांचित करने वाला है। जिन पर्यटकों ने इस घटना को अपने सामने होते देखा, एक पल के लिए उनकी भी सांसें अटक गई थीं। आगे देखिए वीडियो