केदारनाथ धाम में इन दिनों भीषण बर्फबारी देखी जा रही। धाम में 6 फीट से भी अधिक बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है और धाम का तापमान -7 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया है। देखिए खूबसूरत वीडियो
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Minus 7 degrees in kedarnath dham
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में ठंड ने बीते गुरुवार को पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में 17 दिसंबर को 10 सालों के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। उत्तराखंड के सभी जिलों के अंदर कड़ाके की ठंड पड़ रही रही है और लोगों के ऊपर ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जहां उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के अधिकतम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दिखाई दे रही है तो वहीं मैदानी जिलों में कड़ाके की ठंड के कारण लोगो को कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है। चार धाम में अत्यधिक बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है और बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों में भीषण सर्दी पड़ रही है। 6 फीट से अधिक तक की बर्फ धाम में जम चुकी है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि धाम में किस हद तक बर्फबारी हो रही है। अधिक बर्फबारी के कारण नवंबर माह में धाम के अंदर चलने वाले सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्यों को स्थगित कर दिया गया है। आगे देखिए बर्फबार का खूबसूरत वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 2 जिलों में कोल्ड डे कंडीशन, भीषण ठंड का अलर्ट..जानिए क्या होती है कोल्ड डे कंडीशन
आप भी जानकर अचंभित रह जाएंगे कि इन दिनों धाम का तापमान -7 डिग्री से भी नीचे है। जी हां, भीषण बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में 6 फीट से अधिक तक की बर्फबारी हो चुकी है। केदारनाथ धाम के कपाट बीते 16 नवंबर को लोगों के लिए बंद कर दिए गए थे और तब से लेकर लगातार केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है जिसका असर निचले क्षेत्रों में साफ देखा जा सकता है। केदारनाथ में हो रही बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों में जमकर ठंड पड़ रही है। धाम के अंदर अत्यधिक बर्फबारी के कारण वहां पर तैनात सभी पुलिसकर्मी और जवान नीचे लौट आए हैं। कहा जा रहा है कि धाम में इन दिनों बस एक साधु निवास कर रहे हैं जो कि वहीं पर रहते हैं और उनके अलावा धाम में कोई भी मौजूद नहीं है। बर्फबारी के कारण नवंबर महीने में चल रहे सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्यों को स्थगित कर दिया गया है। अब यह तभी शुरू हो पाएंगे जब धाम में बर्फबारी कम होगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: प्रेमी के लिए बहू ने की ससुर-ननद को मार डाला..रिकॉर्डिंग ने खोला खौफनाक राज
उत्तराखंड में बीता गुरुवार प्रदेश के लिए पिछले 10 सालों में सबसे अधिक सर्द रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 17 दिसंबर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सबसे कम रहा और ऐसा 10 साल के बाद देखने को मिला है। दिसंबर के पहले पखवाड़े में इतनी ठंड पिछले 10 सालों में पहली बार पड़ी है। बीते गुरुवार को प्रदेश में काफी कोहरा छाया हुआ था और कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से काफी ठंड महसूस की जा रही थी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिनों तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी अगले 5 दिनों तक प्रदेश में इसी तरह ठंड का कहर बरकरार रहेगा। शीत लहर चलने की वजह से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट भी महसूस की जाएगी। अगले 5 दिनों के लिए पाला गिरने को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज भी उत्तराखंड में हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर समेत कई इलाकों में भीषण ठंड पड़ने का अनुमान जताया जा रहा है और कई मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने के कारण मौसम विभाग ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जगहों के लिए कोल्ड डे कंडीशन संबंधित अलर्ट जारी कर दिया है और साथ ही लोगों को ठंड से बचने हेतु एडवाइजरी भी जारी कर दी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी क्षेत्रों में पाले की संभावनाएं हैं। रविवार से मौसम के अंदर को सुधार होने की संभावना जताई जा रही हैं।