उत्तराखंड में बढ़ती सर्दी को देखते हुए मौसम विभाग ने आज दो जिलों के अंदर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए हर जिले का ताजा हाल-
-
Komal Negi
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Know the temperature of uttarakhand
चमोली: उत्तराखंड में इस समय ठंड ने लोगों को काफी अधिक परेशान करके रखा हुआ है। कड़ाके की ठंड से उत्तराखंड ठिठुर चुका है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवा हाड़ कंपा रही है। दोपहर में धूप थोड़ी राहत दे देती है मगर तब भी शीतलहर के चलने से ठंड महसूस होती है। वहीं सुबह और शाम को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के उच्चतम इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है, जिसका असर साफ तौर पर मैदानी क्षेत्र में देखा जा सकता है। चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई जगह अत्यधिक ठंड के कारण बहते हुए झरने भी जम चुके हैं। प्रदेश के कुमाऊं के पिथौरागढ़ में सबसे अधिक सर्दी है और यहां पर न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चलिए आपको बताते हैं कि वे जिले कौन से हैं। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज यानी कि शनिवार को हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोल्ड डे कंडीशन रह सकती है। इस को ध्यान में रखकर मौसम विभाग ने इन दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गांव में लोगों को ठग रहा था फर्जी बाबा..गांव वालों ने कंडाली से झपोड़ा
चमोली जिले में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। इतनी कि वहां पर बहने वाले झरने भी जम चुके हैं। मशहूर पर्यटक स्थल औली में बहने वाले नाले का पानी बर्फ में तब्दील हो चुका है और पूरी तरह जम चुका है। वहीं जोशीमठ में कई जगह पाइप लाइन में भी ठंड के कारण जमाव देखने को मिल रहा है। नौबत तो यहां तक आ चुकी है कि गांव में लोग बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। चमोली के अलावा रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल के ऊंचाई वाले इलाकों में भी यही हालात बने हुए हैं। बर्फबारी के कारण लोग बेहद परेशान हैं और घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। मैदानों में सुबह और शाम ठंड के कारण कोहरा जमता हुआ दिख रहा है जिसके कारण दूर-दूर तक कुछ भी दिखाई नहीं देता है। इससे वाहनों को भी आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी देहरादून में भी पारा तेजी से घट रहा है। पहाड़ों की रानी मसूरी से भी कम तापमान देहरादून में पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में पारा और भी अधिक गिर सकता है। ऐसे में लोगों को संभल के रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - केदारनाथ धाम में प्रचंड ठंड..6 फीट तक गिरी बर्फ, माइनस 7 पहुंचा तापमान...देखिए वीडियो
देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ों की रानी मसूरी की बात करें तो मसूरी में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया। ताज्जुब की बात यह है कि देहरादून में मसूरी से भी कम तापमान दर्ज किया गया है। टिहरी गढ़वाल में अधिकतम तापमान 16 तापमान और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 15.7 और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। जोशीमठ में भी अधिकतम तापमान 8.3 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ की बात करें तो पूरे राज्य में पिथौरागढ़ जिले के अंदर सबसे अधिक ठंड पड़ी है। पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 16.9 और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। अल्मोड़ा जिले में 18.6 अधिकतम तापमान और 1.7 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। नैनीताल जिले में 14.7 अधिकतम और 4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। यूएस नगर में 10 डिग्री अधिकतम और 2.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं चंपावत में 15.8 डिग्री अधिकतम तापमान और 1.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है और लोगों को घरों में रहने की भी हिदायत दे दी है। आने वाले कुछ दिनों में पारा और भी अधिक लुढ़क सकता है, ऐसे में हमारी भी आप से अपील है कि अधिक से अधिक घर पर रहें और बाहर निकलने से बचें।